पूर्वी अफ्रीका में टेक्टोनिक प्लेट्स अलग हो रही हैं | इस प्रक्रिया के कारण एक नई महासागरीय दरार बन रही है।अफ्रीकी और सोमाली प्लेट्स हर साल 0.8 सेमी की दर से दूर जा रही हैं।
2005 में इथियोपिया के रेगिस्तान में: 420 भूकंपों की श्रृंखला ने एक 60 किलोमीटर लंबी दरार बनाई। यह प्रक्रिया आमतौर पर सदियों में होती है लेकिन यहाँ कुछ दिनों में पूरी हो गई।
वैज्ञानिकों के अनुसार: पहले इसे बनने में लाखों साल लगते।अब यह प्रक्रिया अपेक्षा से तेज़ हो रही है।समय-सीमा घटाकर 1 मिलियन वर्ष या उससे भी कम कर दी गई है।
नए महासागर का निर्माण:अफ्रीका को दो हिस्सों में बाँट सकता है।जाम्बिया और युगांडा जैसे लैंडलॉक देश भविष्य में तटीय देश बन सकते हैं।